{"_id":"5a511eae4f1c1b5c248b6bc3","slug":"41515265710-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ से शुरू होगा दया शुगर का पेराई सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ से शुरू होगा दया शुगर का पेराई सत्र
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। दया शुगर मिल के एमडी और चेयरमैन ने 8 जनवरी से मिल में पेराई सत्र आरंभ होने की जानकारी दी। साथ ही किसानों से सहयोग की अपील की।
चेयरमैन सतेंद्र प्रकाश अग्रवाल और एमडी सुनील गोयल ने बताया कि पेराई सत्र आठ जनवरी से शुरू होगा। पेराई क्षमता जहां पहले 2500 टीसीडी थी अब 5000 टीसीडी कर दी गई है। मिल में पावर जनरेशन के लिए 13 मेगावाट टरबाइन की स्थापना की गई है। इससे बनने वाली आठ मेगावाट बिजली सरकार को देने की योजना है। इससे क्षेत्र और जनपद को विद्युत सप्लाई सुचारु रूप से मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि मिल के द्वारा ऐथेनाल प्लांट की अधूरी पड़ी योजना को इसी पेराई सत्र में चालू कराया जाएगा और बकाया गन्ने मूल्य का शत प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। अंतर गन्ना मूल्य एवं उस पर देय ब्याज जो माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार किस्तों में देना है। उसकी प्रथम किश्त का भुगतान 153.21 लाख रुपये जिला अधिकारी के यहां बंधक एफडीआर रिलीज करने का अनुरोध पत्र भेज दिया गया है। उन्होंने किसानों से मिल चलवाने में सहयोग की अपील की है।