{"_id":"5a4fc4a64f1c1b4e198b501c","slug":"41515177126-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिकों ने की स्वच्छता एप की प्रशंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नागरिकों ने की स्वच्छता एप की प्रशंसा
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों ने की स्वच्छता एप की प्रशंसा
सहारनपुर। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की प्रबंध कमेटी की बैठक में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान की सराहाना की गई। सभी सदस्यों ने स्वच्छता एप को अपने मोबाइल में डाउनलॉड किया। शुक्रवार को प्रताप मार्केट स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में अध्यक्ष सीएम एंडले ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हर नागरिक का सहयोग आवश्यक है। सभी नागरिकों का दायित्व है कि वे कूड़ा खुले स्थानों में ना फेंके और पॉलिथीन का प्रयोग ना करें। उपाध्यक्ष डॉ. पीके शर्मा ने सदस्यों को स्वच्छता एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सरदार प्रीत इंदर सिंह, यशपाल मलिक आदि ने भी विचार रखे। संस्थापक केएल अरोड़ा, आरके जैन, सुरेंद्र लूथरा, प्रेमनाथ छोकरा, विजय अरोड़ा, केएल दावड़ा, आरके वर्मा, सीपी छाबड़ा, जगरोशन धीमान, जीएल जसूजा, जागीर सिंह वाजवा आदि रहे।
स्थापना दिवस मनाया
सहारनपुर। भारत स्वाभिमान, पतंजलि योगपीठ समिति के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को जनक नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वामी रामदेव स्वदेशी के सपने को साकार कर रहे हैं। कार्यक्रम में भजन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रभारी बृजमोहन आर्य, सचिन आर्य, ऋषिपाल आर्य, सुनील, मिथलेश, सुशील त्यागी, संदीप आर्य, आशीष कुमार, नितिन कुमार, आनंद, अभिषेक, अमित, राहुल,रेखा, प्रियंका, मोनू आदि रहे।