{"_id":"5a4e73e94f1c1b0d788b6d45","slug":"41515090921-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रामक रोगों के प्रति ग्रामीणों को किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रामक रोगों के प्रति ग्रामीणों को किया जागरुक
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं ने संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक किया
बेहट (सहारनपुर)। स्थानीय जनता इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही बचाव के लिए जरूरी सावधानियां अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीणों से सफाई व्यवस्था बेहतर रखने का आह्वान भी किया।
बृहस्पतिवार को गांव शाहपुर में कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार गौतम के नेतृत्व में घर-घर जाकर ग्रामीणों को टीबी, अस्थमा, पोलियो, चिकनगुनिया आदि रोगों के बारे में बताया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि साफ-सफाई से लेकर अन्य सावधानियां बरतते हुए गंभीर रोगों से निदान पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आसपास गंदगी फैलने से ही ज्यादातर रोग फैलते हैं। इसलिए हमें अपने आसपास साफ-सफाई रखनी चाहिए। इस मौके पर योगेश त्रिपाठी, रजत राणा, कलम सिंह सैनी, हरपाल सिंह, महेश राणा, कंवरपाल राणा, विशाखा, रंगोली सैनी, आधार शर्मा, शिवम गुप्ता, रजनीश, विशाल, मेनका, प्रियंका, अरविंद, पारुल आदि रहे।