फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्वाइन फ्लू और बर्ड फ्लू को लेकर जनपद में अलर्ट

स्वाइन फ्लू और बर्ड फ्लू को लेकर जनपद में अलर्ट

Wed, 03 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू और बर्ड फ्लू को लेकर जनपद में अलर्ट
सहारनपुर। स्वाइन फ्लू ( इन्फ्लूएंजा-ए एच-1 एन-1) तथा बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) को लेकर जनपद में अलर्ट जारी किया गया है। डीएम की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति में विभिन्न विभागों के सहयोग के लिए रैपिड रेस्पांस टीमों का गठन जनपद स्तर पर व सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी किया गया है। जिला अस्पताल में छह बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम पीके पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि जनपद में स्वाइन फ्लू और बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना कतर दी गई है, जिसका दूरभाष नंबर 0132-2716204 है। जिला स्तर, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को स्वाइन फ्लू और बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। अपरिहार्य स्थिति से निपटने के लिए एक सचल चिकित्सीय दल वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में गठित किया गया है। जिला चिकित्सालय में 06 बेड का एक वार्ड आवश्यक स्टाफ एवं औषधि के साथ आरक्षित कर दिया गया है। स्वाइन फ्लू रोग की रोकथाम के लिए आवश्यक औषधि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से बचने को क्या करें और क्या नहीं
-भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बेवजह जाने से बचे।
-हाथों को बार-बार धुलने की आदत डालें।
-बीमारी के लक्षण जैसे बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी, बदन दर्द होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचे।
-एक दूसरे के मुंह की तरफ छींकने, खांसने से बचें।
-नाक, मुंह पर कपड़ा/टीशू पेपर रखकर छींकने एवं खांसने की आदत डालें।
-कपड़े को डिटरजेंट से धोएं एवं धूप में अच्छे से सुखाएं।
-दूसरे कपड़ों को अलग रखें।
-फ्लू होने की स्थिति में घर पर ही आराम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed