{"_id":"5a42ab344f1c1b87698c3ec4","slug":"41514318644-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में आठ रन से जीता स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में आठ रन से जीता स्टेडियम
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर।
डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें स्टेडियम की टीम ने इलेविन स्टार की टीम को आठ रन से विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
फाइनल मुकाबला स्टेडियम और इलेविन स्टार के बीच हुआ। स्टेडियम की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 132 रन बनाए। इनमें भीम कंवर ने 32, अनुराग कपिल ने 38, सार्थक ने 15 और इफतेखार ने 12 रन का योगदान दिया। इलेविन स्टार के लिए दीपक और प्रियवृत ने दो-दो विकेट लिए, जबकि रमीज को एक विकेट मिला। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इलेविन स्टार की टीम 124 रन पर आउट हो गई। स्टेडियम की ओर से भीम ने तीन, मारूफ और अनिल ने दो-दो विकेट चटकाए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर विधायक संजय गर्ग रहे। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर कोच अब्दुल अहद, फैसल सलमानी, फुरकान कुरैशी, फैयाज, फरीद, सत्यम शर्मा, साजिद उमर, तनवीर अहमद आदि मौजूद रहे।