फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नगर की सरकार बनाने को भाजपा-सपा-बसपा और आप ने प्रत्याशी घोषित किए

नगर की सरकार बनाने को भाजपा-सपा-बसपा और आप ने प्रत्याशी घोषित किए

Wed, 08 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
नगर की सरकार बनाने को भाजपा-सपा-बसपा और आप ने प्रत्याशी घोषित किए
देवबंद (सहारनपुर)। नगरपालिका चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में अभी तक अध्यक्ष पद के लिए 11 व सभासद पद के लिए 217 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे। जबकि मंगलवार को सभासद पद के लिए 10 प्रत्याशियों ने पर्चे जमा कराए।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में चल रही नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए अभी तक 11 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। हालांकि इनमें अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। जबकि सभासद पद के लिए चौथे दिन तक 217 पर्चे खरीदे गए हैं। वहीं चेयरमैन पद के लिए बसपा से जियाउद्दीन अंसारी, भाजपा से डा. महेंद्र सिंह सैनी, समाजवादी पार्टी से हाजी अब्दुल रऊफ और आम आदमी पार्टी से जावेद अंसारी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। लेकिन अभी तक किसी भी दावेदार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। उधर, नामांकन प्रक्रिया के दौरान तहसील कार्यालय के बाहर व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। इतना ही नहीं पर्चे खरीदने और जमा कराने के लिए आ रहे प्रत्याशियों को मैटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सभासद पद के लिए इन प्रत्याशियों ने कराए पर्चे जमा
वार्ड मोहल्ला प्रत्याशी
1. वाल्मीकि बस्ती रचना
2. रविदास मार्ग महफूज
11. जनकपुरी अर्जुन सिंघल
13. खानकाह असलम, अनीस
14. पठानपुरा बेरियान मौ. अहसान
14.(क) नेचलगढ शराफत मलिक
15. बेरुन कोटला अफजाल
17. (क) पठानपुरा मौ. वाजिद
18. (ख) पठानपुरा मजाहिर हसन
18. (ख) पठानपुरा मौ. जाकिर
21. शाहबुखारी आसमा, शाहिन

फोटो संख्या 7
निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बनने पर महेंद्र सैनी का स्वागत
देवबंद। नगरपालिका के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए डा. महेंद्र सिंह सैनी को पार्टी प्रत्याशी घोषित किए जाने पर मंगलवार को भाजपाईयों ने फूल मालाएं पहनाकर सैनी का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर डा. महेंद्र सैनी के सिर पर जीत का ताज रखेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डा. सैनी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। इस मौके पर पवन धीमान, अजय गर्ग, अजय सिंघल, विपिन भारतीय, दीपक त्यागी, डा. सुखपाल सिंह, नितिन गुप्ता, सुभलेश शर्मा, राखी वाल्मीकि, रजनी शर्मा, विकास पुंडीर, प्रवीण गोयल, वैभव गर्ग, आलोक कुमार, राहुल त्यागी, राजू सैनी, उमेश सैनी, जनेश्वर सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed