फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कोतवाली में होमगार्ड कार्यालय की छत गिरी, बडा हादसा टला

कोतवाली में होमगार्ड कार्यालय की छत गिरी, बडा हादसा टला

Wed, 01 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में होमगार्ड कार्यालय की छत गिरी, बडा हादसा टला
गंगोह (सहारनपुर)। मंगलवार दोपहर कोतवाली परिसर में स्थित होमगार्ड कार्यालय की छत भरभरा कर गिर गई। वहां रखा रिकार्ड और सामान मलबे के नीचे दब गया। उस वक्त कार्यालय में कोई नहीं था, इसके चलते बड़ा हादसा टल गया। बता दें कि कोतवाली के पुराने भवन का निर्माण वर्ष 1907 में हुआ था। भवन का अधिकांश हिस्सा जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। इसके बावजूद न तो पुराने आवास हटाए गए हैं और न ही कार्यालय भवन बदला गया है। इसी परिसर में होमगार्ड का कार्यालय भी स्थित है। मंगलवार को होमगार्ड कार्यालय का ताला खोल कर कर्मचारी उसके बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी बीच कमरे की छत भरभरा कर गिर पड़ी। दीवारों में भी दरारें आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed