{"_id":"59f4d6bb4f1c1bcd538b9c2e","slug":"41509217979-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं : कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं : कमिश्नर
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं : कमिश्नर
सहारनपुर। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि एक व्यक्ति रक्तदान कर कई के जीवन को बचा सकता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक रक्तदान करने को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से मानव शरीर पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ता है।
शनिवार को मंडलायुक्त ने एसबीडी जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर का स्वयं रक्तदान कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से अभिप्राय किसी जरूरतमंद को जीवन के दान से है। उन्होंने कहा कि आप रक्तदान करके जरूरतमंद व्यक्ति और उसके परिवार वालों को खुशियां भी दान में देते हो। इस अहसास को व्यक्ति तभी अनुभव कर सकता है जब उसने किसी के लिए रक्तदान किया हो।
जिलाधिकारी प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि रक्तदान के संबंध में आम आदमी को अपनी सोच बदलनी होगी। उन्होंने कहा कि जब हमारे सामने कोई व्यक्ति मौत से लड़ रहा होता है और आप उसके जीवन को बचाने में उसकी सहायता करते हो तो ऐसे में आपको जो अनुभव होगा उसकी कल्पना नहीं की जा सकती हैै। उन्होंने कहा कि ऐसी भ्रांतियों को दूर करना होगा कि रक्तदान के बाद मानव शरीर में खून को बनने में कई साल लग जाते हैं। जबकि ऐसा कुछ नहीं होता मानव शरीर में खून की मात्रा 21 दिनों के अंदर दोबारा बना लेता है। साथ ही खून के वॉल्यूम को शरीर सिर्फ 24 से 72 घंटो में ही पूरा कर लेता है। मंडलायुक्त ने रक्तदान शिविर आयोजन में जिला आकांक्षा समिति की संयोजक तथा एनसीसी के प्रभारी मेजर अश्वनी कुमार भारद्वाज के द्वारा 95 बार रक्तदान करने पर धन्यवाद किया। करीब 180 लोगों ने रक्तदान किया। अपर आयुक्त डॉ. आभा गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सत्य सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बी.एस.सोढ़ी, प्रभारी जिला चिकित्सालय रक्तकोष विरेन्द्र कुमार दत्त सहित रक्त कोष यूनिट के सभी चिकित्सक आदि मौजूद रहे।