{"_id":"59b6dac74f1c1bec7f8b610b","slug":"41505155783-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम में खेल उत्सव की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम में खेल उत्सव की शुरूआत
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेडियम में खेल उत्सव की शुरूआत
सहारनपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा डा. भीमराव स्पोर्ट्स स्टेडिम में खेल उत्सव की शुरूआत की गई। पहले दिन क्रिकेट, कबड्डी और बॉलीवाल में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई।
खेल उत्सव का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके बाद भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित किए गए। प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह ने कहा कि युवा प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में खेल उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में युवाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, मोहित बेनिवाल, अरूण गुप्ता, अब्दुल आहद, सुमित चानना, मनोज ठाकुर आदि मौजूद रहे।