{"_id":"598f5bf24f1c1be87e8b4a2a","slug":"41502567410-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौधरोपण के साथ पर्यावरण
संरक्षण का संकल्प दिलाया
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण किया गया।
डा. सैनी ने रामपुर मनिहारान शिवपुरी कालोनी में पौधरोपण कर कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। तभी हम अपने प्रदेश को हरा भरा बना सकते हैं। वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी और ग्राम प्रधान डा. ब्रजपाल के नेतृत्व में गांव जगरौली में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर रामपुर मनिहारान ग्रामीण ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चौधरी जसबीर सिंह, प्रमोद कौशिक, जिला पंचायत सदस्य डा. किरनपाल, दीपक सैनी, राकेश गांगुली, ऋषिपाल चौहान, ओमपाल पंवार आदि का सहयोग रहा।