{"_id":"5984c0ff4f1c1ba6158b476c","slug":"41501872383-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से मिले रसगुल्लों का नमूना जांच के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से मिले रसगुल्लों का नमूना जांच के लिए भेजा
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार से मिले रसगुल्लों का नमूना जांच के लिए भेजा
नकुड़ (सहारनपुर)। पुलिस ने मिष्ठान की दुकानों पर मिलावटी रसगुल्ले बेचे जाने की सूचना पर एक दुकान के सामने से रसगुल्लों से भरी कार को चालक सहित पकड़ा है। एसडीएम के निर्देश पर कोतवाली में पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने पकड़े गए रसगुल्लों के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं।
शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस को तहसील कार्यालय के पास स्थित एक दुकान पर मिलावटी रसगुल्ले बेचे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस रसगुल्लों से भरी कार को चालक सहित पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। इसके बाद मामले की सूचना एसडीएम डीपी सिंह को दी गई। एसडीएम के निर्देश पर कोतवाली पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार सिंह, इंदल यादव व वरुण कुमार ने पकडे़ गए रसगुल्लों के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवा दिए है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए रसगुल्लों की मात्रा तीन कुंतल है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।