फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लंबी मोहलत के बाद विद्युत निगम ने शुरु किया नेम-शेम अभियान

लंबी मोहलत के बाद विद्युत निगम ने शुरु किया नेम-शेम अभियान

Fri, 14 Jul 2017 01:00 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
लंबी मोहलत के बाद विद्युत निगम ने शुरु किया नेम-शेम अभियान
बकाया जमा नहीं किया तो झेलनी होगी बेइज्जती
विज्ञापन

सहारनपुर। विद्युत निगम बकायेदारों के साथ अब सख्त रवैया अपनाने जा रहा है। जिसकी शुरुआत शुक्रवार (आज) से होने जा रही है। लंबी मोहलत के बाद भी जिन बकाएदारों ने बिल का भुगतान नहीं किया उनके लिए निगम ने नेम-शेम अभियान शुरू करने जा रहा है। जिसके तहत बकाएदारों की सूची तैयार करके उन्हें नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर चस्पा किया जाएगा। इसके साथ ही बकाएदारों के नाम समाचार पत्रों में भी प्रकाशित कराए जाएंगे।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता राजपाल सिंह रविवंशी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बकाया बिल जमा कराने के लिए उपभोक्ताओं को लंबी मोहलत दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने बकाया बिलों का भुगतान नहीं किया। बकाएदारों से निपटने के लिए निगम ने अब सख्त रवैया अपना लिया है। उन्होंने बताया कि प्रबंधक निदेशक के आदेशानुसार बकाएदारों पर अब बड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिसके चलते निगम नेम-शेम अभियान के तहत बकायेदारों की सूची तैयार कर उन्हें नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर चस्पा करेगा। साथ ही उनके नामों को समाचार पत्रों में भी प्रकाशित कराया जाएगा। इतना ही नहीं बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष टीम दिन और रात के समय छापेमारी करेगी। जो कोई भी बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। उसके खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। रविवंशी ने बताया कि छापेमारी के लिए स्पेशल टीम गठित की गई है। जिसमें उपखंड अधिकारी एके त्यागी, अवर अभियंता सत्यप्रकाश, अजय कुमार, टीजीटू मो. जीशान के अलावा संबंधित लाइनमैन व संविदाकर्मी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बिजलीघर की मशीन में आग लगने से दर्जनों मोहल्लों की आपूर्ति ठप
देवबंद। सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्थित बिजलीघर में लगी मशीन में अचानक आग लगने के कारण फीडर नंबर 4 व 5 से जुड़े दर्जनों मोहल्लों की बिजली दिनभर बाधित रही।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित बिजलीघर में वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) में अचानक आग लग गई। जिसके चलते फीडर नंबर चार व पांच से जुड़े मोहल्ला खानकाह, बैरुन कोटला, पठानपुरा, अंदरुन कोटला, भायला रोड, मोहल्ला किला, रेती चौक, बेरियान, मोहल्ला शाहरमजुद्दीन, अबुल बरकात समेत दर्जनों मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम के टीजीटू मो. जीशान ने बताया कि मशीन को ठीक करने का काम चल रहा है। शाम करीब चार बजे मशीन ठीक कर जैसे ही बिजली आपूर्ति चालू की गई उसमें फिर से आग लग गई। दोबारा से उसे ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। देर रात्रि तक विद्युत आपूर्ति चालू हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed