फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चौराहों पर अतिक्रमण रोकने के लिए ट्रैफिक वार्डन कमेटी गठित

चौराहों पर अतिक्रमण रोकने के लिए ट्रैफिक वार्डन कमेटी गठित

Fri, 30 Jun 2017 12:24 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
चौराहों पर अतिक्रमण रोकने के लिए ट्रैफिक वार्डन कमेटी गठित
चौराहों पर अतिक्रमण रोकने के लिए ट्रैफिक वार्डन कमेटी गठित
विज्ञापन

सहारनपुर। चौराहों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं अतिक्रमण को रोकने के लिए चौराहों के ट्रैफिक वार्डन कमेटी का गठन किया गया। एसएसपी ने वार्डनों को उनके कार्यों के बारे में जानकारी दी और यातायात पुलिस का सहयोग करने के लिए कहा।

आईएमए भवन में एसएसपी बबलू कुमार ने चौराहों के ट्रैफिक वार्डन कमेटियों का गठन किया। फिलहाल शहर के छह चौराहे हसनपुर चौक, घंटाघर चौक, कलक्ट्रेट चौराहा, विश्वकर्मा तिराहा, चरण सिंह चौक, अंबेडकर चौक पर ट्रैफिक वार्डन कमेटियों का गठन किया गया। जिसमें इच्छुक वार्डन को शामिल किया गया। एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि विभिन्न धार्मिक, सामाजिक आयोजनों पर ट्रैफिक यातायात पुलिस की मदद की जाएगी। मुख्य रूप से लोगों को नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने की जिम्मेदारी वार्डनों को दी जाएगी। चौराहों पर अतिक्रमण रोकने का कार्य भी वार्डन करेंगे। सभी ट्रैफिक वार्डन को परिचय पत्र एवं रिफलेक्टर जैकेट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में यातायात उप निरीक्षक तेज प्रताप सिंह, कृष्णपाल सिंह, जावेद अली, राजीव भारद्वाज, नरेंद्र गहलान, राजकुमार उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed