फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   400 contenders for councilor posts in 70 wards in BJP

Saharanpur News: भाजपा में 70 वार्डों में पार्षद पदों के 400 दावेदार

Thu, 13 Apr 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 13 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
400 contenders for councilor posts in 70 wards in BJP
सहारनपुर। नगर निगम के 70 वार्डों पर पार्षद पदों के लिए भाजपा में करीब 400 कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की है। इनमें 33 निवर्तमान पार्षद हैं। पार्टी सभी नामों पर सोच समझकर विचार कर रही हैं। क्योंकि, नगर निकाय चुनाव को पार्टी अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर चल रही है।
विज्ञापन


पार्टी हाईकमान ने प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल का नगर निगम चुनाव का प्रभारी बनाया है। प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन महानगर प्रभारी हैं। पार्षद पद के 70 वार्डों में करीब 400 दावेदार हैं। इनमें टिकट देने के लिए नामों पर मंथन चल रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दागी दावेदारों चुनावी मैदान से लगभग बाहर कर दिया है। बाकी बचे दावेदारों से प्रभारी मोहित बेनीवाल और चंद्रमोहन मिलेंगे, जो इनका साक्षात्कार भी लेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को चुनाव की तैयारियों की समीक्षा को लेकर मोहित बेनीवाल सहारनपुर भी पहुंच गए, जबकि प्रदेश मंत्री डाॅ. चंद्रमोहन पहले से ही यहां पर चुनाव की तैयारियों में लगे हैं। बृहस्पतिवार को चुनाव को लेकर बैठक भी होनी हैं, जिसमें प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री और जिला प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed