फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   40 percent candidates left the preliminary qualifying examination

Saharanpur News: दूसरे दिन भी 40 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा

Sun, 29 Oct 2023 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
40 percent candidates left the preliminary qualifying examination
गुरू नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज पीईटी की परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के दूसरे दिन भी जनपद में 40 फीसदी अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। परीक्षा के आयोजन के लिए जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीमें दौड़ती नजर आईं। केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से दाेपहर 12 बजे तक चली। जिसके लिए अभ्यर्थी सुबह सात बजे से ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। आठ बजे से अभ्यर्थियों को केंद्रों के भीतर प्रवेश दिया गया। पहली पाली के लिए 36 केंद्रों पर 18,192 अभ्यर्थी आवंटित थे, जिनके सापेक्ष 10,772 ने परीक्षा दी, जबकि 7,420 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार पहली पाली में उपस्थिति 59.21 फीसदी और अनुपस्थिति 40.79 फीसदी रही। दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक चली। उक्त परीक्षा में 36 केंद्रों के लिए आवंटित 18,192 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 11,058 ने परीक्षा दी, जबकि 7,134 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

इस प्रकार दूसरी पाली में 60.78 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित और 39.22 फीसदी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 36,384 अभ्यर्थियों में से 21,830 ने परीक्षा दी, जबकि 14,554 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह ने बताया कि प्रशासन की अच्छी व्यवस्था के चलते दोनों दिन की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रश्न पत्र पर अभ्यर्थियों की बात
- गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे शिवम वरिष्ठ ने प्रश्न पत्र को मुश्किल बताया। उनका कहना था कि करंट अफेयर्स के सवालों ने परेशान किया।
- बागपत खेकड़ा से परीक्षा देने पहुंची साक्षी ने बताया कि उनकी तैयारी के हिसाब से प्रश्नपत्र थोड़ा मुश्किल रहा। उन्होंने बताया कि गणित और ग्राफ वाले सवाल मुश्किल रहे।
- मेरठ से परीक्षा देने सहारनपुर पहुंचे रवि कुमार ने बताया कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को लेकर यह उनका पहला अनुभव रहा। उनका कहना था कि प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान और गणित के सवाल उनके लिए आसान रहे।

- मेरठ से ही परीक्षा देने पहुंची नंदिनी ने प्रश्नपत्र को सामान्य बताया। उनका कहना था कि वह लगातार तैयारी में है। खुद की तैयारी के दम पर उसने अच्छी परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed