फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   40 lakh rupees stolen from BJP leader's house

अपराधी बेखौफ : सहारनपुर में भाजपा नेता के घर से 40 लाख रुपये की चोरी

Sat, 03 Jul 2021 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 03 Jul 2021 11:27 PM IST
सार

भाजपा नेता रणदीप सिंह पुंडीर ने नौकरानी और उसके पति के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में शुक्रवार की रात में नामजद तहरीर दी।

विज्ञापन
40 lakh rupees stolen from BJP leader's house
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली रोड पर स्थित पैरामाउंट ट्यूलिप में भाजपा नेता के घर से 40 लाख रुपये की चोरी हो गई। पीड़ित ने नौकरानी और उसके पति पर शक जाहिर कर तहरीर दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं, गांव शेखपुरा कदीम में सूटकेस पड़ा मिला, इसमें कागजात तो मिल गए, लेकिन नगदी और जेवरात नहीं मिले।
विज्ञापन


कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के पैरामाउंट ट्यूलिप निवासी रणदीप सिंह पुंडीर एक कॉलेज के डायरेक्टर और भाजपा नेता हैं। रणदीप सिंह पुंडीर ने बताया कि चार दिन पूर्व उनके घर में रखा सूटकेस चोरी हो गया था, इसमें 20 लाख की नगदी, करीब 20 लाख के जेवरात और कुछ प्रमाण पत्र थे। इसी दिन से दिल्ली रोड निवासी उनकी नौकरानी ने भी घर में आना बंद कर दिया था। किसी तरह नगदी व जेवरात बरामद हो जाएं, इसलिए वह अपने स्तर से पुलिस का सहयोग लेते हुए प्रयास कर रहे थे, लेकिन चार दिन बाद भी नगदी व जेवर बरामद नहीं हुए।
विज्ञापन


भाजपा नेता रणदीप सिंह पुंडीर ने नौकरानी और उसके पति के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में शुक्रवार की रात में नामजद तहरीर दी। शनिवार को शाम के समय पुलिस ने नौकरानी और उसके पति को हिरासत में लिया, लेकिन सामान बरामद नहीं हो सका। वहीं, देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा में सूटकेस पड़ा मिला, इसमें कुछ प्रमाण पत्र बरामद हो गए हैं। उधर, एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द वारदात का खुलासा करेगी। भाजपा नेता के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed