फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   40 bigha wheat crop burnt due to spark from electric wires

Saharanpur News: बिजली तारों से निकली चिंगारी से जली 40 बीघा गेहूं की फसल

Sat, 27 Apr 2024 03:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
40 bigha wheat crop burnt due to spark from electric wires
अंबेहटा। रनियाला दयालपुर गांव में खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के तारों से निकली चिंगारी गिरने से चार किसानों की करीब 40 बीघा गेहूं की फसल व एक किसान का भूसा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस व तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


रनियाला दयालपुर गांव निवासी काकूराम पुत्र रामपाल, अमरीक सिंह पुत्र सुरजन सिंह, सुन्दर पुत्र अजमेर, लाखेराम व ओमकार सिंह आदि किसानों के खेत पास-पास हैं। किसानों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे खेतों में गेहूं कटाई का काम चल रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन के तार से चिंगारी निकलकर खेत में आ गिरी तथा फसल ने आग पकड़ ली। ग्रामीण टैंकरों में पानी भरकर मौके पर पहुंचे तथा आग पर पानी डालकर करीब एक घंटे में काबू पाया। सूचना पाकर तहसीलदार नकुड़ जसविंदर सिंह, लेखपाल आशीष कुमार, चौकी प्रभारी नरेंद्र भड़ाना मौके पर पहुंचे। बाद में दमकल विभाग की गाड़ी भी पहुंची परंतु तब तक काकूराम का पांच बीघा, सुन्दर का छह बीघा, लाखेराम का छब्बीस बीघा, ओमकार का दो बीघा गेहूं तथा अमरीक सिंह का तीस बीघा फसल का भूसा जलकर राख हो चुका था। किसानों ने मुआवजे की मांग करते हुए संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed