फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   3.85 lakh people signed the 'Go Samman Abhiyan' (Cow Honor Campaign) and submitted a memorandum.

Saharanpur News: गो सम्मान अभियान पर 3.85 लाख लोगों ने किए हस्ताक्षर, सौंपा ज्ञापन

Tue, 28 Jul 2026 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 28 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
3.85 lakh people signed the 'Go Samman Abhiyan' (Cow Honor Campaign) and submitted a memorandum.
सहारनपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर चल रहे गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण में करीब 3.85 लाख आमजन ने हस्ताक्षर किए। सभी के हस्ताक्षर एवं ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

अभियान के जिला प्रभारी विजयकांत चौहान ने बताया कि सहारनपुर में कार्यक्रम की शुरुआत करुणा बिहारी मंदिर और प्राचीन गो देवी मंदिर, नुमाइश कैंप से हुई। यहां पर गोमाता का पूजन, शंखनाद और भजन-कीर्तन किया गया। इसके बाद गोभक्तों ने शांतिपूर्ण प्रार्थना-यात्रा निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। हस्ताक्षरों को पेनड्राइव और लिखित रूप में प्रशासन को सौंपा गया। स्वामी मंगला नंद महाराज ने कहा कि सहारनपुर सहित पूरे देश में जनसमर्थन तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने गोहत्या-निषेध के लिए केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना और गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने समेत प्रमुख मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की। अभियान के पहले चरण में भी जिले से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया था। इस अवसर पर रिटायर कैप्टन सतीश शर्मा सेना मेडल, निमिष काठपाल, महेश गांधी, कमल वर्मा, ममता चानना, पिंकी शर्मा, कमल सुधा, नीलम, वीना खुराना, गीता बजाज, श्वेता, भरत बत्रा, हरिओम भंडारी, शिवानी गुप्ता, अनिता सुधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed