फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   344 corona infected found in two days, 1364 active patients

दो दिन में 344 कोरोना संक्रमित मिले, 1364 एक्टिव मरीज

Fri, 28 Jan 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
344 corona infected found in two days, 1364 active patients
सहारनपुर। दो दिन में जनपद में कोरोना के 344 नए मरीज मिले हैं। इनमें राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला जेल, एयर फोर्स स्टेशन परिसर, निजी अस्पताल और पुलिस लाइन के लोग भी शामिल हैं। तीसरी लहर में जनपद में कोरोना के 5,463 मरीज मिल चुके हैं। वर्तमान में 1364 एक्टिव मरीज हैं। दो दिन में 475 मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

26 जनवरी को जनपद में कोरोना के 192 मरीज मिले थे। इनमें जिला जेल के आठ, राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी के पांच, दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल के दो लोग शामिल थे। इनके बाद 27 जनवरी बृहस्पतिवार को जनपद में 152 नए मरीज मिले हैं। इनमें राजकीय मेडिकल कॉलेज, रोडवेज, रामपुर मनिहारान, गंगोह, पनियाली, जौला, बचिटी, साढौली हरिया, चेहड़ी, सीएचसी सुन्हेटी, गांव ढमोला, घघरेकी, जेल चुंगी, गोविंद विहार, महेश्वरी, पंजाबी बाग, विजय नगर, बाबू विहार, नुमाइश कैंप, पक्का बाग, दुर्गापुरी, मोहल्ला कायस्थान, रामपुर थाना, मियानगी, सांबलहेड़ी, सोना अर्जुनपुर, कमालपुर, घसौती, रामपुरी, फतेहपुर, खुडाना, नानौता, छछरौली, गुडंब, आलमपुर, काला, पठानपुरा, बेहट, संजय कॉलोनी बेहट, अमरपुर, नन्हेड़ा, हकीकतनगर, लेबर कॉलोनी, रामनगर, वैष्णवी धाम, जनकपुरी कॉलोनी, पैरामाउंट ट्यूलिप, लक्ष्मीनगर, दयाल कॉलोनी, कपिल विहार, चिलकाना, आवास विकास, पंत विहार, जनकनगर, शारदानगर आदि के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों में 21 बच्चे भी शामिल
दो दिन में मिले 344 संक्रमितों में 21 बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 12 वर्ष तक है। खास बात यह है कि इनमें एक ऐसा बच्चा भी शामिल है, जिसकी उम्र एक वर्ष से भी कम है। इनके अलावा संक्रमितों में 13 से 45 साल की आयु के 70 फीसदी युवा शामिल हैं। शेष 46 वर्ष और उससे अधिक आयु के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर में 26 और 27 जनवरी को 344 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन दो दिन में 475 मरीज ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में 1364 एक्टिव मरीज हैं, जो होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं। ज्यादातर मरीजों में कोई खास लक्षण भी नहीं है।
शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed