{"_id":"660a0071154303e9300be038","slug":"3409-evms-ready-for-voting-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-121106-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मतदान कराने के लिए 3409 ईवीएम तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मतदान कराने के लिए 3409 ईवीएम तैयार
Mon, 01 Apr 2024 06:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव के लिए जनपद में तैयारियां जोरों पर हैं। जिले के 25,97,593 मतदाता 2708 मतदेय स्थलों पर मतदान करेंगे। मतदान के लिए 3409 (इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन) ईवीएम तैयार हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इन सभी ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन हो चुका है।
जनपद में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए तमाम तैयारियां अंतिम चरण में है। जिले की बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद और रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में आती हैं। जबकि जिले की नकुड़ और गंगोह विधानसभा सीट कैराना लोकसभा क्षेत्र में शामिल हैं। मतदान कराने के लिए जनपद में पर्याप्त संख्या में ईवीएम उपलब्ध हैं। जनपद के 2708 मतदेय स्थलों के लिए 3409 ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन हो चुका है। इसमें 3409 बैलेट यूनिट (बीयू)एवं कंट्रोल यूनिट (सीयू) और 3599 वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) शामिल हैं। इनमें 2708 मतदेय स्थलों पर एक-एक ईवीएम के अलावा रिजर्व ईवीएम की व्यवस्था भी की गई हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी हरिकृष्ण शर्मा ने बताया कि जनपद में पर्याप्त संख्या में ईवीएम उपलब्ध है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम का रेंडमाइजेशन कराया जा चुका है।