फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   3300 square meter fire station

जमीन मिल गई, निर्माण के लिए भेजा प्रस्ताव

Fri, 19 Feb 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
3300 square meter fire station
रामपुर मनिहारान में बनाया जाएगा नया फायर स्टेशन
विज्ञापन

सहारनपुर। रामपुर मनिहारान में जल्दी फायर स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने फायर स्टेशन के लिए जमीन का आवंटन करा दिया है और जमीन विभाग को हैंडओवर कर दी गई है। अग्निशमन विभाग ने भी शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। शासन से अब धनराशि मिलने का इंतजार है।
रामपुर मनिहारन में फायर स्टेशन की काफी जरूरत है। भौगोलिक दृष्टि से सहारनपुर जिले की सीमा सहारनपुर-दिल्ली मार्ग पर नानौता से आगे जंधेड़ी फाटक तक लगती है। इसीलिए रामपुर मनिहारान में फायर स्टेशन की जरूरत महसूस हो रही है।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि रामपुर मनिहारान में 3300 वर्ग मीटर जमीन का आवंटन फायर स्टेशन के लिए किया गया है। यह जमीन इस्लामनगर के नजदीक है। यहां फिलहाल नगर पंचायत की तरफ से कूड़ा डाला जा रहा था। नया फायर स्टेशन दो यूनिट वाला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सात बड़ी गाड़ियां हैं अग्निशमन के पास
अग्निशमन विभाग के पास जिले में सिर्फ सात बड़ी गाड़ियां और तीन छोटी गाड़ियां हैं। जिनमें एक गाड़ी सरसावा, एक गंगोह, दो देवबंद में है और इमरजेंसी के लिए एक गाड़ी को कुछ समय के लिए बेहट में रखा गया। जबकि दो गाड़ियां शहर में रखी गईं हैं। इस दशा में रामपुर मनिहारान, नानौता और बड़गांव आदि क्षेत्र में आग लगने की घटना होने पर टीम के पहुंचने में देर हो जाती है तो गर्मी के दिनों में आग लगने की घटनाएं ज्यादा होने पर संसाधनों का अभाव भी बना रहता है।

-- वर्जन
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि रामपुर मनिहारान में नया फायर स्टेशन बनेगा, उसके लिए अग्निशमन विभाग को जमीन मिल गई है। शासन से धनराशि जारी होने पर जल्दी ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed