फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   330 AQI of Saharanpur, deep breath crisis

330 हुआ सहारनपुर का एक्यूआई, सांसों पर गहराया संकट

Wed, 02 Dec 2020 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
330 AQI of Saharanpur, deep breath crisis
सहारनपुर में रेलवे ट्रक पर छाया कोहरा - फोटो : SAHARANPUR
330 हुआ सहारनपुर का एक्यूआई, सांसों पर गहराया संकट
विज्ञापन

सहारनपुर। ठंड और कोहरे के साथ हवा में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। बीते पांच दिन में एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 70 से बढ़कर 330 तक पहुंच गया है, जो बेहद खराब स्थिति है। इस हालत में बुजुर्गों और बच्चों की सेहत का ख्याल रखने की विशेष जरूरत है। वहीं, दमा और दिल के मरीजों को सावधानी बरतनी पड़ेगी।

मंगलवार की सुबह कोहरा का राज रहा। देहात की तुलना में शहर में कम कोहरा रहा। दिन भर आसमान में हल्का कोहरा छाए रहने की वजह से धूप कम रही। शाम के समय फिर से मौसम में हल्का कोहरा नजर आया। उधर, कोहरे के साथ हवा में प्रदूषण का जहर घुलना लगातार जारी है। एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को एक्यूआई 330 दर्ज किया गया, जो बहुत बुरी स्थिति है। एक्यूआई बढ़ने के पीछे कई वजह बताई जा रही हैं, जिनमें कचरा जलाने की घटनाएं भी प्रमुख हैं तो, सड़कों किनारे खुले में डाली गई निर्माण सामग्री और अधूरे निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल भी प्रदूषण को बढ़ा रही है। पर्यावरण अभियंता एसवी वर्मा ने बताया कि विभाग प्रदूषण को रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय समय-समय पर कार्रवाई करता रहा है।
विज्ञापन

-------- लगातार बढ़ रहा एक्यूआई
तिथि ---------- एक्यूआई
27 नवंबर ------- 70
28 नवंबर ------- 140
29 नवंबर ------- 200
30 नवंबर ------- 270
01 दिसंबर ------ 330
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed