{"_id":"5c5c7c5fbdec223c46438912","slug":"31549565023-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: पहले दिन 2782 ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: पहले दिन 2782 ने दी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा: पहले दिन 2782 ने दी परीक्षा
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अलग अलग विषयों की दोनों पाली में हुई परीक्षा में 221 गैर हाजिर रहे। दोनों पाली में पंजीकृत 3003 अभ्यर्थियों में से 2782 परीक्षा में सम्मिलित हुए। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही, तो सचल दस्ते भी निरीक्षण करने पहुंचते रहे।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिलेभर में 91 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल संगीत गायन की परीक्षा में पंजीकृत 124 अभ्यर्थियों में से 122 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि दो अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। वहीं, इंटरमीडिएट सिलाई विषय की परीक्षा में पंजीकृत सभी 38 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
इसके बाद दूसरी पाली में इंटरमीडिएट मनोविज्ञान विषय के पंजीकृत 201 अभ्यर्थियों में से 198 ने परीक्षा दी, जबकि तीन गैरहाजिर रहे। इंटरमीडिएट शिक्षा शास्त्र विषय में पंजीकृत 2640 अभ्यर्थियों में से 216 गैर हाजिर रहे और 2424 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक डाक्टर अरुण कुमार दूबे ने बताया कि दोनों ही पाली की परीक्षा में एक भी परीक्षा केंद्र पर अनुचित साधन का प्रयोग करने में कोई अभ्यर्थी नहीं पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र बी जनता बिलासपुर सहारनपुर, विवेक पब्लिक इंटर कॉलेज डूभर किशनपुर में उन्होंने स्वयं परीक्षा अवधि में उपस्थित रहकर परीक्षा संपन्न कराई। इसके अलावा पांच सचल दलों द्वारा बेहट, नकुड़, रामपुर मनिहारन और देवबंद क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।