फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सदगुरु की कृपा के बिना नहीं होता परमात्मा का दीदार

सदगुरु की कृपा के बिना नहीं होता परमात्मा का दीदार

Thu, 07 Feb 2019 06:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
सदगुरु की कृपा के बिना नहीं होता परमात्मा का दीदार
सद्गुरु की कृपा के बिना नहीं होता परमात्मा का दीदार
विज्ञापन

अंबेहटा (सहारनपुर)। संत निरंकारी मिशन के प्रचारक गुरुदेव सिंह ने कहा कि सद्गुरु की कृपा जिस पर होती है वही परमपिता परमात्मा का दीदार कर सकता है और आत्मा का कल्याण कर सकता है। पंजाब से आए गुरुदेव सिंह ने बुधवार को खेड़ा अफगान में आयोजित संत निरंकारी समागम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आत्मा परमात्मा का अंश है। परमात्मा से अलग होकर यह आत्मा विभिन्न योनियों में भटकती रहती है। आत्मा अपने प्रियतम परमात्मा से मिलने को आतुर रहती है। बताया कि विभिन्न योनियों में जीव आत्मा को विवेक नहीं होने से सद्गुरु की खोज यह आत्मा नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि चौरासी लाख योनियों के बाद जब आत्मा को मानव योनि प्राप्त होती है तब आत्मा प्रसन्न होती है। गुरुदेव सिंह ने बताया कि कबीर दास व मीराबाई ने भी अपने दोहों व भजनों में सद्गुरु की कृपा का वर्णन किया है। उन्होंने बताया कि इसी कार्य को आज निरंकारी मिशन द्वारा किया जा रहा है। नकुड़ ब्रांच के संयोजक धीर सिंह निरंकारी ने संचालन करते हुए प्रचार टोली का स्वागत किया। इस दौरान सुखदेव सिंह, सरण, मामचंद, बिशन सिंह, रामनाथ निरंकारी, सत्य कुमार, स्नेहलता, निशा, कंवरपाल, भूषण, अजब सिंह, रश्मि, बबली, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed