फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बैंक में नौकरी करता है सॉल्वर गैंग का सहयोगी रवि

बैंक में नौकरी करता है सॉल्वर गैंग का सहयोगी रवि

Mon, 28 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
बैंक में नौकरी करता है सॉल्वर गैंग का सहयोगी रवि
बैंक में नौकरी करता है सॉल्वर गैंग का सहयोगी रवि
विज्ञापन


सहारनपुर। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग के सदस्यों और अभ्यर्थियों में मध्यस्थ का कार्य करने वाला आरोपी रवि बैंक में नौकरी करता है। पुलिस के मुताबिक वह दिल्ली के चांदनी चौक स्थित एक प्राइवेट बैंक शाखा में तैनात है।
रविवार को सहारनपुर जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा हुई। गागलहेडी के पीजी पॉयस इंटर कॉलेज में दूसरी पाली के दौरान दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे सॉल्वर बिजेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके साथ ही दो अभ्यर्थी और एक सहयोगी भी गिरफ्तार किया गया। सहयोगी रवि बागपत जिले के गांव शाहपुर वामखेड़ी का रहने वाला है और वह दिल्ली के चांदनी चौक स्थित एक बैंक शाखा में नौकरी करता है। गौरतलब है कि पूर्व में भी कई बार सॉल्वर गैंग का सीधा कनेक्शन बागपत जिले से जुड़ा था। अब भी बागपत जिले के रवि ने ही अभ्यर्थियों की बात सॉल्वर गैंग से कराने में अहम भूमिका निभाई। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि आरोपी रवि ने ही सॉल्वर गैंग के सदस्य बिजेंद्र तथा अन्य लोगों की बातचीत अभ्यर्थियों से कराई थी। परीक्षा पास कराने का ठेका लिया गया था और इसी लिए रवि खुद भी परीक्षा केंद्र के बाहर आया था। ताकि परीक्षा पास कराने का ठेका देने वाले अभ्यर्थियों को पूरा भरोसा रहे।
विज्ञापन

गैंग के बारे में गहनता से हो रही पड़ताल
सॉल्वर गैंग का एक सदस्य तो गिरफ्तार हो गया है, लेकिन इस गैंग में उसके साथ अन्य भी लोग शामिल हो सकते हैं, जो परीक्षा में पास कराने का ठेका लेने का कार्य करते हैं। पुलिस अधिकारी इस बात की गहनता से पड़ताल करा रहे हैं। ताकि सॉल्वर गैंग के अन्य साथियों के बारे में पता चलने पर इनकी गिरफ्तारी भी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed