{"_id":"5c3cdbf0bdec2273ac45d24d","slug":"31547492336-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के लिए 21 से बड़े आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के लिए 21 से बड़े आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन बहाली के लिए 21 से बड़े आंदोलन की चेतावनी
सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली के लिए 21 जनवरी से बड़े आंदोलन की शुरूआत हो रही है। सोमवार को शिक्षक भवन में आयोजित कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक में आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। मंच अध्यक्ष और संयोजक ने कर्मचारियों और शिक्षकों को आंदोलन से जुड़ने की अपील की।
सोमवार को हुई बैठक में अध्यक्ष संदीप सिंह पंवार ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है। इसे हासिल करने के लिए संगठन बड़े आंदोलन की तैयारी में है, जो 21 जनवरी से शुरू होगा। 21 जनवरी को जनपद के सभी शिक्षक और कर्मचारी हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर धरना प्रदर्शन होगा। 28 जनवरी को सभी शिक्षक और कर्मचारी कलक्ट्रेट तक मशाल जुलूस निकालकर सरकार को जगाने का प्रयास करेंगे। छह से 12 फरवरी तक पूर्ण रूप से हड़ताल की जाएगी। फिर 12 फरवरी को बैठक कर आंदोलन का अगली रणनीति बनाई जाएगी।
संयोजक सीपी सिंह ने कहा कि सरकार अभी तक कोरे आश्वासन देती आ रही है, मगर इस बार हम हक लेकर ही मानेंगे। बैठक में जेपी चाहर, आरपी काम्बोज, अरविंद यादव, तालिब हसन, विमल कुमार चौहान, सरदार सिंह, राजीव यादव, संजय सैनी, गजेंद्र सिंह, सतीश राणा, नासिर, सेठपाल सिंह, लोकवीर सिंह, नीरज सैनी, राजेश कुमार, कमलकांत, रविंद्र कुमार, मोहम्मद कामिल, कुंवर सिंह कपिल, संजय कुमार, अशोक कुमार मलिक आदि मौजूद रहे।