{"_id":"5c0977c4bdec22413f5da285","slug":"31544124356-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, लिंटर में आई दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, लिंटर में आई दरार
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, लिंटर में आई दरार
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। तेज गति से आ रहा एक ट्रक बुधवार रात बेकाबू होकर एक दुकान में घुस गया। इससे दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और लिंटर में भी दरार आ गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को दुकान से बाहर निकाला।
रात करीब साढ़े बारह बजे मुजफ्फरनगर की ओर से एक ट्रक तेज गति से आ रहा था। अचानक ट्रक बेकाबू हो गया और पहले से टूटे पड़े तिराहे से गुजरते हुए सामने मोहन लाल मेंहदी रत्ता की दुकान में जा घुसा। ट्रक की टक्कर से दुकान के शटर, चेनर ध्वस्त हो गए जबकि दुकान के लिंटर में भी दरार आ गई। अंदर रखा परचून का सामान भी बर्बाद हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। कुछ लोगों ने बताया कि ट्रक को चालक की बजाय हेल्पर चला रहा था और तेज रफ्तार होने की वजह से सीधा दुकानों की ओर आ गया।
गनीमत रही हादसा रात में हुआ। यदि यह हादसा दिन होता तो कई की जान पर बन आती। थाना प्रभारी सरिता सिंह ने मौके पर पहुंच कर क्रेन की मदद से दुकान के अंदर घुसे ट्रक को बाहर निकाला। इस दौरान देहरादून-सहारनपुर और मुजफ्फरनगर रोड पर जाम लग गया। काफी जद्दोजहद के बाद जाम खुलवाया गया। दुकानदार मोहन लाल ने बताया कि उसे लाखों का नुकसान हुआ है।