{"_id":"5b786f1c42c792466d281899","slug":"31534619420-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन के कलाकारों ने बनाया भव्य फूल बंगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन के कलाकारों ने बनाया भव्य फूल बंगला
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन के कलाकारों ने बनाया भव्य फूल बंगला
देवबंद। सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में राधा नवरंगी लाल का झूलनो उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। वृंदावन के कारीगरों द्वारा बनाया गया भव्य फूल बंगला श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर के सेवाधिकारी आचार्य नवनीत लाल गोस्वामी ने बताया कि शनिवार को आचार्य श्री हित हरिवंश महाप्रभु के द्वारा सर्वप्रथम स्थापित संवत 1541 श्री राधा नवरंगी लाल के प्राचीन मंदिर में जन्मोत्सव के बधाई सुमंगल गान किया गया। श्रद्धालु प्रतिदिन मंदिर जाकर दर्शन कर लाभ उठा रहे हैं। झूलनो उत्सव में श्री जी के विलक्षण दर्शन कर श्रद्धालु गदगद हो गए। इस मौके पर लाल गोस्वामी, प्रियांशु गोस्वामी, सुखलाल गोस्वामी, नितिन गोस्वामी, संजय गोस्वामी, सुशील गोयल, शिवकुमार वर्मा, अरूण अग्रवाल, कमल अग्रवाल, प्रदीप गोयल, राजकुमार जाटव, राजेश गर्ग, अजय टंडन, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो