{"_id":"5b71d44942c792357d3553c1","slug":"31534186569-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगता के प्रमाण पत्र के लिए लगेंगे मेडिकल कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगता के प्रमाण पत्र के लिए लगेंगे मेडिकल कैंप
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए तहसील और ब्लॉक स्तर पर मेडिकल कैंप लगाए जाने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि चिकित्सकों के दल में एक आर्थोपैडिक सर्जन, ईएनटी सर्जन और नेत्र रोग विशेषज्ञ, साइकोलाजिस्ट का सम्मिलित होना अनिवार्य है। यदि चिकित्सकों के दल में आडियोलाजिस्ट और साइकोलाजिस्ट उपलब्ध न हों तो ऐसे बच्चों के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी से संपर्क कर व्यवस्था कराएं। जिन बच्चों को उपकरण एवं सर्जरी की आवश्यकता है, उनकी सूची तैयार कराई जाए। मेडिकल कैंप के लिए तिथियों का निर्धारण 18 अगस्त तक करा लिया जाए। इसके साथ ही हाउस होल्ड सर्वे के अंतर्गत जनपद के समस्त मजरे, ग्राम पंचायतों, नगर क्षेत्र के समस्त वार्ड का परिवार सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वे में समस्त तीन से 14 आयु वर्ग के बच्चों को चिंहित किया जाए और जो बच्चे स्कूल में नहीं पढ़ते हैं, उनका नामांकन कराया जाए। इस कार्य में श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, आईसीडीएस, नगर विकास विभाग, माध्यमिक शिक्षा, दिव्यांजन सशक्तिकरण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम का सहयोग लिया जाए। नगर में सर्वेक्षण शिक्षकों को द्वारा किया जाएगा। डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को भौतिक लक्ष्य के सापेक्ष निशुल्क यूनिफार्म वितरण कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी
बीएस सोढी, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार, बेसिक षिक्षा अधिकारी रमेंद्र आदि मौजूद रहे।
----------------------------------------------
सीडीओ रेनू ने लिया चार्ज
सहारनपुर। सोमवार को नवागत मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी ने चार्ज लिया। उन्होंने विकास भवन के समस्त विभागों के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर सरकार की मंशा के अनुसार कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। बता दें कि सीडीओ रेनू तिवारी जनपद शामली से स्थानांतरण होकर सहारनपुर की मुख्य विकास अधिकारी बनी हैं।