{"_id":"5b6de4734f1c1b9e3e8b6643","slug":"31533928563-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति बंद
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट। दस हजार की आबादी वाले रायेपुर कलां गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण पिछले चार दिन से विद्युत आपूर्ति बंद पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि तीन साल में ओवरलोडिंग के चलते उनके गांवों में रखे गए दोनों ट्रांसफार्मर 16 बार फुंक चुके हैं। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर रखवाए जाने की मांग की है।
जसमोर विद्युत उपकेंद्र से जोड़े गए तहसील बेहट क्षेत्र के रायेपुर कलां गांव में तीन दिन से बिजली की आपूर्ति बंद पड़ी है। गांव में रखे 25 केवीए और 100 केवीए के ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के चलते फुंके हुए हैं। ग्राम प्रधान महमूद कुरैशी का कहना है, कि तीन साल में दोनों ट्रांसफार्मर 16 बार फुंक चुके हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जब तक 10 हजार की आबादी के इस गांव में ट्रांसफार्मरों की क्षमता नहीं बढ़ाई जाएगी, तब तक और ओवरलोडिंग की समस्या के चलते ट्रांसफार्मर इसी तरह से फुंकते रहेंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मांग की कि बिजली की आपूर्ति कराने के लिए उनके गांव में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाए।