फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गर्मी ने छुड़ाए पसीने

गर्मी ने छुड़ाए पसीने

Sat, 23 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
गर्मी ने छुड़ाए पसीने
सहारनपुर। भीषण गर्मी और उमस ने शुक्रवार को लोगों के पसीने छुड़ाए रखे। न्यूनतम तापमान तो 25 डिग्री सेल्सियस ही रहा, मगर बृहस्पतिवार की तुलना में अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग सिर और मुंह पर कपड़ा लपेटे नजर आए। बाजारों में भी दोपहर के समय सन्नाटा सा पसरा रहा।
विज्ञापन

पिछले करीब एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ था। मगर शुक्रवार को यह बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। चिलचिलाती धूप की वजह से गर्मी भीषण रही। साथ ही उमस ने भी लोगों को परेशान रखा। दोपहर के समय सड़कों पर भीड़ कम नजर आई। बड़ी संख्या में लोग सिर और मुंह पर कपड़ा लपेट कर या छाता लेकर निकले। लोगों की परेशानी की एक वजह हवा का नाम मात्र चलना भी रहा। शाम साढ़े छह बजे के बाद चली हवा ने लोगों को थोड़ी राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed