फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एनसीसी कैडेट्स ने की योग क्रियाएं

एनसीसी कैडेट्स ने की योग क्रियाएं

Fri, 22 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स ने की योग क्रियाएं
सहारनपुर। 86 यूपी वाहिनी एनसीसी का दस दिवसीय शिविर किसान विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पानसर में चल रहा है। शिविर के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में कैडेट्स को योग कराया गया। कैडेट्स को योग के लाभ गिनाते हुए योग को जीवन में नियमित रूप से अपनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

योग के बाद गुरु नानक इंटर कॉलेज सहारनपुर और जेवी जैन महाविद्यालय के सीनियर डिवीजन एनसीसी कैडेट्स समेत विभिन्न कॉलेजों से आई सीनियर विंग के एनसीसी कैडेट्स ने फायरिंग अभ्यास भी किया। कैंप कमांडेंट मेजर महावीर सिंह रावत ने बताया कि शिविर में शुक्रवार को खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इस दौरान कुलविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह रावत, काबुल सिंह, देवेंद्र सिंह, सुभाष सागर, सुच्चा सिंह, गौरव मिश्रा, ब्रह्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, 26 यूपी बटालियन एनसीसी के स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे शिविर में भी योग दिवस पर कैडेट्स को कमान अधिकारी कर्नल जसबीर सिंह कवर की देखरेख में योग कराया गया। योग क्रियाएं मोक्षायतन योग संस्थान के योगाचार्य प्रदीप कुमार काम्बोज के द्वारा कराई गईं। इस दौरान मेजर सुधीर कुमार चौधियान, विनोद कुमार शर्मा, ब्रिजेश पुंडीर, राजेश कुमार, मनीष जायसवाल, कुलदीप सिंह, राकेश कुमार, बिशनदास, सुशील कुमार, सतीश कुमार, अमर त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed