{"_id":"5b181ce84f1c1b53268b48fc","slug":"31528306920-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां बेटा गंभीर
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां बेटा गंभीर
नकुड़। नगर के बस अड्डे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट मे आने से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत सीएचसी पहुंचाया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बुधवार की शाम करीब छह बजे गांव बाकरवाला निवासी सचिन पुत्र अरविंद अपनी मां सुमन को बाइक पर लेकर नकुड़ से अपने गांव जा रहा था। अरविंद ने बताया कि जैसे ही वह बस अड्डे पर पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद वह दोनों नीचे गिर गये और ट्रक का पहिया दोनों के पैरों पर चढ़ गया। आसपास के दुकानदारों ने शोर मचाकर ट्रक को पीछे हटवाया तथा हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को सीएचसी में रेफ र कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। कोतवाल यशपाल सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।