{"_id":"5b070d454f1c1bda6e8b4728","slug":"31527188805-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहंड में पानी संकट, हैंडपंपों पर दबंगों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहंड में पानी संकट, हैंडपंपों पर दबंगों का कब्जा
Updated Fri, 25 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। शिवालिक जंगल से सटे मोहंड में दबंगों द्वारा हैंडपंपों पर कब्जा कर लेने के बाद पीने के पानी का संकट और भी गहरा गया है। पानी भरने को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह दो पक्षों की महिलाओं के बीच मारपीट में भी पुलिस पर दबंगों का पक्ष लेने का आरोप लगा है।
दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर मोहंड पुलिस चौकी के सामने लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई रिजवाना, नुसरत जहां, किश्वर, फरदजहां, जाहिरा, शहबाज आदि ने बताया कि गांव में करीब दस सरकारी हैंडपंप लगे हैं। इनमें से पांच हैंडपंप खराब पड़े हैं और बाकी हैंडपंपों में प्रभावशाली लोगों ने मोटरें डाल रखी है, इन हैंडपंपों का निजी प्रयोग हो रहा है। इससे ज्यादातर ग्रामीण पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को पानी भरने के लिये रोका जा रहा है। इसका विरोध करने पर बृहस्पतिवार सुबह पुलिस चौकी के सामने झगड़ा हो गया। आरोप है कि पुलिस ने भी इसमें दबंगों का पक्ष लिया। पुलिस चौकी प्रभारी मोहंड योगेश कुमार ने बताया कि यहां भूजल स्तर बहुत गहराई में चला गया है जिसके कारण पानी की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। सुबह गांव की महिलाओं में आपसी विवाद होने पर पुलिस ने दोनो पक्षों में समझौता करा दिया था। पक्षपात का आरोप मिथ्या है। उधर जल निगम के अवर अभियंता का कहना है कि हैंडपंपों को रिबोर कराने के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है। जिन हैंडपंपों में मोटरें लगी हैं, उनकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।