{"_id":"5aef533e4f1c1b9d098b885f","slug":"31525633854-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में बैंक शाखा खुलवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में बैंक शाखा खुलवाने की मांग
Updated Mon, 07 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर में बैंक शाखा खुलवाने की मांग
बेहट। मिर्जापुर समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर मिर्जापुर में कोई भी एक बैंक शाखा खुलवाने की मांग की।
एसडीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में लियाकत अली, अनूप सिंह, नईम अहमद, अब्दुल मालिक, जनेश्वर उपाध्याय, नोमान, अनिल कुमार, डॉ. रविंद्र, सत्तार अहमद, राजबीर सिंह, हाजी उस्मान, जश्वनी देवी, फजलुर्रहमान, रविदत्त, राजेश कुमार, विनय कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि मिर्जापुर में एक मात्र एसबीआई बैंक की शाखा है, जिससे मिर्जापुर समेत आसपास के दर्जनों गांवों के लोग जुड़े हैं। खाताधारकों की संख्या के हिसाब से बैंक शाखा की कार्य क्षमता बहुत कम है। आए दिन शाखा में नेटवर्क की समस्या के चलते लेनदेन का कार्य प्रभावित रहता है। शाखा के पास लगा एटीएम भी शोपीस है। उसमें कभी-कभी कैश डाला जाता है। केसीसी आदि लोन के लिए किसानों को महीनों शाखा के चक्कर काटने पड़ते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन सभी दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए मिर्जापुर में एक अन्य बैंक शाखा की आवश्यकता है। ग्रामीणों ने मिर्जापुर में एक अन्य बैंक शाखा खुलवाए जाने की मांग एसडीएम से की है।