{"_id":"5ae380d84f1c1b58098b6b84","slug":"31524859096-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन किया
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता। नगर के सरकारी गेहूं क्रय केन्द्र पर तोल धीमी गति से होने का आरोप लगाकर किसानों ने प्रदर्शन कर जल्द तौल करने की मांग की। इस पर केन्द्र प्रभारी रेनू रानी ने लेबर को जल्द तौल करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को नगर के देवबंद रोड स्थित गेहूं क्रय केन्द्र पर क्षेत्र के कल्लरपुर राजपूत, ठस्का, उमाही राजपूत तथा भनेड़ा खेमचंद आदि गांवों के दर्जनों किसानों ने केन्द्र प्रभारी पर गेहूं की तौल धीमी गति से कराने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर तौल तेजी से कराने की मांग की। सूचना पर पहुंचे खंड विकास अधिकारी सचिन कुमार शांडिल्य ने केंद्र प्रभारी को जल्द तौल कराने के निर्देश दिए। तौल प्रभारी रेणु रानी ने लेबर कर्मियों को जमकर फटकार लगाते हुए जल्द तौल कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि केंद्र पर 16 अप्रैल से प्रत्येक दिन सुबह 9 बजे से शाम 6 तक तौल की जा रही है। इसमें अब तक करीब चार हजार 67 गेहूं के बोरों की खरीद की जा चुकी है। प्रदर्शन करने वाले किसानों में ओमबीर राणा, गुलशन राणा, सचिन, राकेश, बिट्टू, सन्नी तथा देवेंद्र राणा मौजूद रहे।