फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हड़ताल से जोन में विद्युत निगम को लगा दस करोड़ का झटका

हड़ताल से जोन में विद्युत निगम को लगा दस करोड़ का झटका

Thu, 29 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल से जोन में विद्युत निगम को लगा दस करोड़ का झटका
सहारनपुर। निजीकरण के विरोध में विद्युत निगम के कर्मचारियों की हड़ताल ने राजस्व वसूली को करारा झटका दिया है। 23 मार्च से शुरू हुई हड़तालसे पूरे सहारनपुर मंडल में लगभग दस करोड़ की वसूली घट गई है। जबकि लक्ष्य के सापेक्ष 40 प्रतिशत से भी कम राजस्व वसूली हो सकी। जबकि वसूली के मात्र तीन दिन शेष रह गए।
विज्ञापन

विद्युत निगम के कर्मचारियों द्वारा निजीकरण के विरोध में 23 मार्च से हड़ताल शुरू की है। पहले तो आंशिक हड़ताल की गई। लेकिन 27 मार्च को ताला बंद कर हड़ताल की गई। बुधवार से फिर अपराह्न 3 बजे से हड़ताल शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

हड़ताल ने राजस्व वसूली को करारा झटका दिया है। सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों में लगभग 200 करोड़ रुपये का बकाया वसूली का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें सहारनपुर जिले का लगभग 55 करोड़ रुपये का बकाया वसूली का लक्ष्य रखा गया। बकाया वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारियों ने पूरा जोर लगा दिया। शिविरों का आयोजन किया गया। इसी दौरान निगम के निजीकरण की प्रक्रिया शुरू किए जाने के विरोध में निगम कर्मचारियों ने वसूली छोड़ हड़ताल शुरू कर दी। जिससे विद्युत निगम की बकाया वसूली घटती चली गई। छह दिन में ही पूरे मंडल में लगभग 10 करोड़ रुपये का झटका लग गया है। प्रतिदिन लगभग चार करोड़ रुपये की वसूली सहारनपुर मंडल में की जा रही थी। सहारनपुर में लगभग एक से डेढ़ करोड़ रुपये प्रतिदिन की वसूली की जा रही थी। लेकिन हड़ताल ने बकाया वसूली की प्रक्रिया को प्रभावित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक तीनों जिलों की बकाया वसूली मात्र 39 प्रतिशत ही हो सकी है। सहारनपुर में तीनों विद्युत खंडों में शहरी क्षेत्र में 35 प्रतिशत, देहात के प्रथम खंड में 42 प्रतिशत और दूसरे खंड में 45 प्रतिशत ही वसूली हो सकी है।

वसूली का प्रयास तेज किया जा रहा है
हड़ताल ने पूरे मंडल में ही बकाया वसूली को प्रभावित किया है। सहारनपुर में वसूली प्रक्रिया को तेज करने का प्रयास किया जा रहा है। लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक वसूली की जाएगी।
रविंद्र गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, सहारनपुर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed