{"_id":"5aac14104f1c1bae758b5c4e","slug":"31521226768-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत की बैठक में विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत की बैठक में विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर)। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में आगामी वर्ष का बजट पास किया गया। कान्हा पशु आश्रय योजना के अंतर्गत चारागाह की भूमि पर गोशाला निर्माण करने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किया गया।
शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड की बैठक चेयरमैन अकबर कुरैशी की अध्यक्षता तथा अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार के संचालन में हुई। ईओ आलोक कुमार ने बैठक में आगामी वर्ष का बजट प्रस्तुत करते हुए बताया कि नगर पंचायत को विभिन्न मदों से लगभग 14.85 करोड़ की आय होने का अनुमान है, जबकि निर्माण कार्यों, पेयजल तथा वेतन आदि पर करीब 15.25 करोड़ व्यय होने का अनुमान है। बैठक में कस्बे के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, 15 स्थानों पर वाटर कूलर लगाने, 10 स्थानों पर हाई मास्क लाइट लगाने तथा कस्बे के गीले तथा सूखे कूडे़ के पृथकीकरण के लिए 200 कूडे़दान खरीदने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके अलावा आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यालय के लिए वित्तीय वर्ष 2018-19 में कर्मचारियों की नियुक्ति करने, मुर्दा मवेशी ठेका एवं मछली पालन ठेका नीलामी करने तथा कर निर्धारण सूची 2018-19 को बनाने के लिए सर्वे का कार्य आरम्भ कर एक माह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने संबंधी प्रस्ताव भी स्वीकृत किए गए। बैठक में तालाब, झील, पोखर संरक्षण योजना के अंतर्गत तालाबों के सुंदरीकरण, चहारदीवारी की प्रस्ताव पुस्तिका, नगरीय जल निकासी योजना के अंतर्गत 10 नालों के निर्माण की पुस्तिका, शहरी क्षेत्रों अंत्येष्टि स्थलों का विकास योजना के अंतर्गत चिलकाना श्मशान घाट पहुंच मार्ग तथा जीर्णोद्धार की प्रस्ताव पुस्तिका, नगरीय सड़क सुधार योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य की प्रस्ताव पुस्तिका, कान्हा पशु आश्रय योजना के अंतर्गत गंदेवड़ रोड पर चरागाह की भूमि पर गोशाला निर्माण की प्रस्ताव पुस्तिका तथा मोहल्ला कोठीवाला पैठ मैदान में करीब 50 दुकानों के निर्माण के लिए आदर्श नगर योजना के अंतर्गत प्रस्ताव पुस्तिका बना कर शासन को धनराशि प्राप्त करने के लिए भेजने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया। बैठक में सभासद राजीव सिंघल, अहसान अहमद, मीनू सिंह, कुरबान अहमद, नूरबानों, विमला देवी, कौसर अली, रीना, महबूब, अमजद, वरिष्ठ लिपिक रिफाकत हुसैन, प्रताप सैनी आदि उपस्थित रहे।