फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ग्राम प्रधान और सचिव के साथ अभद्रता से रोष

ग्राम प्रधान और सचिव के साथ अभद्रता से रोष

Thu, 01 Mar 2018 12:14 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान और सचिव के साथ अभद्रता से रोष
सहारनपुर। पीएनबी के शाखा प्रबंधक द्वारा ग्राम प्रधानों और सचिव के साथ अभद्रता और बैंक से बाहर निकालने की घटना से ग्राम प्रधानों में रोष है। उन्होंने शाखा प्रबंधक की शिकायत बैंक के बड़े अधिकारियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से भी करने की बात कही।
विज्ञापन

विकास खंड पुवांरका की ग्राम पंचायत सरकड़ी खुमार के प्रधान नाथीराम सैनी, ग्राम पंचायत शकलापुरी के प्रधान सोनू, ग्राम पंचायत टोपरी के प्रधान संजय और सचिव अनिल कीर्तज ने बताया कि बुधवार को वह ग्राम पंचायत के खातों पर लगी रोक हटने के संबंध में बात करने पुल खुमरान स्थित पीएनबी फाउंटेन पहुंचे थे। उनके पास डीपीआरओ का पत्र भी था। आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने पत्र को फेंकने के साथ ही उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। प्रबंधक का गुस्सा इतने पर भी शांत नहीं हुआ और उनको बाहर निकल जाने को कहा। शाखा प्रबंधक के व्यवहार से आहत ग्राम प्रधान और सचिव डीएम से शिकायत करने कलक्ट्रेट पहुंचे, मगर मुलाकात नहीं हो सकी। उनका कहना है कि वह शाखा प्रबंधक की शिकायत पीएनबी के उच्चाधिकारियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से भी करेंगे। शाखा प्रबंधक किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं कर सकते हैं। साथ ही मामला प्रधान संगठन की बैठक में भी रखने की बात कही।
विज्ञापन

शासन के आदेश का पालन कर रहा हूं: शाखा प्रबंधक
शाखा प्रबंधक नवीन ने अभद्रता के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि पांच से छह खातों पर शासन स्तर से रोक लगाई गई है, जिनमें सरकड़ी खुमार ग्राम पंचायत का भी खाता शामिल है। ग्राम प्रधानों के कहने पर वह शासन के आदेश की अनदेखी नहीं कर सकते हैं। खातों पर लगी रोक हटने संबंधी कोई पत्र अभी तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ग्राम पंचायतों के खातों की परफोरमेंस ग्रांट पर रोक थी। मगर अब शासन ने राज्य वित्त की धनराशि के निकालने पर लगी लगी रोक हटी दी है। पीएनबी के मैनेजर को सभी डिटेल भेज दी गई है। मगर इसके बावजूद शाखा प्रबंधक आनाकानी कर रहे हैं। इस संबंध में पीएनबी के उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है।
- सतीश कुमार, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed