{"_id":"5a7c9a4a4f1c1bb1208b8175","slug":"31518115402-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू विजेंद्र कुमार के जन्मोत्सव समारोह में हुई सर्वधर्म प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबू विजेंद्र कुमार के जन्मोत्सव समारोह में हुई सर्वधर्म प्रार्थना
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। बाबू विजेंद्र कुमार के जन्मदिवस समारोह पर सर्वधर्म प्रार्थना उपरांत प्रतिभावान बच्चों को नगद राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में निशुल्क मधुमेह, नेत्ररोग जांच एवं रक्त दान शिविर भी आयोजित किया गया।
नाईस सोसायटी के चेयरमैन डॉ. शोभित कुमार, महामंडलेश्वर मार्तंडपुरी एवं वीसी डा. राय ने कार्यक्रम का उद्घाटन गुब्बारे एवं शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर किया। शोभित विवि के कुलाधिपति डॉ. शोभित कुमार ने तमाम उपलब्धियों का श्रेय अपने पिता बाबू विजेंद्र द्वारा दी गई शिक्षा एवं प्रेरणा को देते हुए कहा कि उनकी इच्छा के अनुरूप उन्होंने अपनी जन्मस्थली को कर्मस्थली मानते हुए सेवा का संकल्प लिया। कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर ने, महामंडलेश्वर मार्तंडपुरी महाराज ने कहा कि शिक्षा टूटते हुए आदर्शों को स्थापित करने का सर्वोत्तम माध्यम है। इसके उपरांत आयोजित शिविर में रक्तदान के अलावा मधुमेह एवं नेत्र रोगियों की नि:शुल्क जांच कर परामर्श प्रदान किया गया। सर्वधर्म सभा में शाह अशफाक कुद्द्शी, पंडित अवनीश शर्मा, सैयद अबसार हुसैन, राजेंद्र, डा. गोविंद, डा. एसपी त्यागी, सैयद मो. हैदर, मौलाना नवाब नकवी अल्हाज, स. धर्मसिंह आदि धर्म गुरुओं ने गीता, कुरान, गुरुग्रंथ साहब और बाइबल के सिद्धांतों को जीवन में उतारने पर बल दिया। बीएएमएस के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थियों अपूर्वा, ऋषभ, शबनम, द्वितीय स्थान अर्जित करने वाले कृति, सुष्मिता, अन्नया गौतम एवं तृतीय स्थान पाने वाले दिलीप, लोकेंद्र, सुप्रभा आर्या को क्रमश: 21,000, 11,000 एवं 5,100 रुपयों की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस अवसर पर शालिनी शोभित कुमार, कुलपति डॉ. दुर्ग विजय राय, प्रति कुलपति डॉ. डीके कौशिक, रजिस्ट्रार डॉ. महीपाल सिंह, नाइस सोसाइटी के डायरेक्टर जनरल प्रो. पीपी सिंह, डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. डीके गुप्ता, गौरव मित्तल, जसवीर सिंह, बलबीर तोमर, डॉ. वीर सिंह भावुक आदि मौजूद रहे।