फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कांग्रेसियों का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

कांग्रेसियों का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Tue, 08 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
कांग्रेसियों का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद(सहारनपुर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर गुजरात में हुए पथराव की घटना के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने मोहल्ला टांकान कार्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार से पत्थरबाजी करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की गई।

प्रदर्शन में नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने कहा कि सांसद राहुल गांधी की कार पर पथराव केंद्र सरकार की सोची समझी साजिश थी। विपक्ष पर इस तरह से हमला करने की भाजपा की नीति देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के लिए घातक है। चेतावनी दी गई यदि पत्थरबाजों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध जनांदोलन छोड़ेगी। जिला उपाध्यक्ष वरयाम खान व ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी ने कहा कि गुजरात में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला भाजपा की तुच्छ मानसिकता का उदाहरण है। जनता 2019 के चुनाव में भाजपा सरकार का सुपड़ा साफ कर देगी। शहजाद उस्मानी, राहत खलील, विजेंद्र शर्मा, शमशाद जंग, डा. विश्वनाथ गौतम, लईक अंसारी आदि ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। प्रदर्शन में रेहान कुरैशी, अफजाल कुरैशी, राशिद खान, अशरफ भारती, अनवार सिद्दीकी, रामगोपाल यादव, अब्दुल्ला कुरैशी, सईद अंसारी, उमराव सिंह, रियाज फारूकी, वदूद खां, मंगलू कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed