फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   315 quintals of normal paddy purchased in 190 markets and purchasing centers

Saharanpur News: मंडी में 190 और क्रय केंद्रों पर हुई 315 क्विंटल सामान्य धान की खरीद

Sun, 15 Oct 2023 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 15 Oct 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
315 quintals of normal paddy purchased in 190 markets and purchasing centers
सहारनपुर। जनपद में धान खरीद अभी तक भी रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। जिले के 26 सरकारी क्रय केंद्रों पर अब तक 31.56 मीट्रिक टन धान खरीद हुई है, जबकि सहारनपुर मंडी में करीब 190 क्विंटल ही धान खरीदा जा सका है। हालांकि लक्ष्य 13500 मीट्रिक टन धान खरीद का है। जनपद में धान का क्षेत्रफल लगभग 58 हजार हैक्टेयर है। इसमें से 48 हजार बासमती और लगभग 10 हजार हेक्टेयर में सामान्य एवं ग्रेड-ए श्रेणी के धान की खेती है।
विज्ञापन

किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के उद्देश्य से सरकार धान की सरकारी खरीद कराती है। इसमें सिर्फ सामान्य एवं ग्रेड-ए धान की ही सरकारी खरीद होती है, जबकि बासमती धान को किसान मंडियों में आढ़ती के माध्यम से बेचते हैं। सरकारी खरीद के लिए जिले में 26 क्रय केंद्र खोले गए हैं। सरकार ने सामान्य प्रजाति के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2203 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर रखा है। एक अक्तूबर से शुरू हुए खरीद सीजन में अब तक मात्र आठ किसानों से ही सरकारी क्रय केंद्रों पर 31.56 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है।
विज्ञापन

-------
मंडी में सिर्फ 190 क्विंटल आवक
सहारनपुर मंडी में अब तक सामान्य एवं ग्रेड-ए श्रेणी के धान की आवक सिर्फ 190 क्विंटल ही हुई है, जबकि गंगोह मंडी में अब तक इन प्रजातियों की धान खरीद का खाता भी नहीं खुला है। गंगोह मंडी के प्रभारी सचिव अवनीश कुमार ने बताया कि बासमती धान की खरीद तो खूब हो रही है, लेकिन अब तक सामान्य एवं ग्रेड-ए श्रेणी के धान की अभी तक आवक नही हुई है। सहारनपुर मंडी के वरिष्ठ निरीक्षक जगपाल सैनी ने बताया कि मंडी में सामान्य एवं ग्रेड-ए श्रेणी के धान की आवक करीब 190 क्विंटल ही हुई है। मंडी मेंं इस श्रेणी की धान का औसत भाव 2100 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वर्जन
जनपद में सभी 26 क्रय केंद्रों पर धान खरीद की तमाम व्यवस्थाएं चॉक चौबंद हैं। जनपद में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए 641 किसानों ने पंजीकरण करा रखा है। इनमें से अब तक सिर्फ आठ किसान ही अपना धान बेचने के लिए क्रय केंद्रों पर आए हैं। आने वाले दिनों में आवक बढ़ने की उम्मीद है।
- आरपी पटेल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed