{"_id":"59554cc44f1c1b0d318b478b","slug":"31498762436-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास प्राधिकरण
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास प्राधिकरण ने की छह दुकानें सील
सहारनपुर। अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को दो स्थानों पर तीन-तीन दुकानों को सील कर दिया। इनका निर्माण मानचित्र पास कराए बगैर कराया जा रहा था।
बृहस्पतिवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने अंबाला रोड स्थित पिलखनी में हाजी इकराम द्वारा बनाई जा रही तीन दुकानों को सील कर दिया। इसके अलावा चिलकाना रोड स्थित कृष्णा नगर में बुद्ध सिंह द्वारा बनाई जा रही तीन दुकानों को सील कर दिया। प्राधिकरण की वित्त अधिकारी विनय शुक्ला ने बताया कि दोनों निर्माण बिना नक्शा पास कराए जा रहे थे। जिसको लेकर कई बार नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद भी नक्शा पास नहीं कराने पर सील की कार्रवाई की गई है। इस दौरान सहायक अभियंता अनिल कुमार माथुर और अवर अभियंता सुधीर गुप्ता, मैट अमरनाथ आदि रहे।