फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   3108 voters increased in the municipal bodies of the district

Saharanpur News: जनपद के नगर निकायों में बढ़ गए 3108 मतदाता

Tue, 28 Mar 2023 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
3108 voters increased in the municipal bodies of the district
- एक अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का होगा प्रकाशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान जनपद के नगर निकायों में 3108 मतदाता बढ़ गए हैं। इनमें सबसे अधिक 2122 मतदाता सहारनपुर नगर निगम और सबसे कम 25 नगर पालिका नकुड़ में बढ़े हैं। देवबंद नगर पालिका में मतदाताओं की संख्या में 607 की कमी आई है। एक अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
नगर निकायों के चुनाव को लेकर तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण में जनपद के 11 नगरीय निकायों में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है, जबकि देवबंद नगर पालिका परिषद में वृद्धि कम और विलोपन अधिक होने से मतदाताओं की संख्या में 607 घट गई है। इसमें वृद्धि 400 और विलोपन 1007 मतदाताओं की हुई है। जनपद में सभी नगर निकायों में 4997 मतदाताओं की बढ़ोतरी और विलोपन 1889 मतदाताओं का हुआ है।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के नगरीय निकायों में अब मतदाताओं की संख्या बढ़कर 917655 हो गई है। एक अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- नगर निकायों में मतदाताओं की स्थिति --
निकाय वार्ड मतदाता वृद्धि
नगर निगम सहारनपुर 70 621904 2122
नगर पालिका देवबंद 25 81750 -607
नगर पालिका सरसावा 25 18022 126
नगर पालिका नकुड़ 25 20072 25
नगर पालिका गंगोह 25 52527 116
नगर पंचायत रामपुर मनिहारान 17 29984 382
नगर पंचायत नानौता 13 20992 424
नगर पंचायत बेहट 13 17019 122
नगर पंचायत छुटमलपुर 15 18027 177
नगर पंचायत चिलकाना 23 15041 93
नगर पंचायत अंबेहटा पीर 12 13049 98
नगर पंचायत तीतरों 11 9268 30
नोट: निर्वाचन कार्यालय के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed