फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   3094 Health workers and Corona Warriors vaccinated

3094 स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना वॉरियर्स को लगा टीका

Thu, 28 Jan 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
3094 Health workers and Corona Warriors vaccinated
जिला अस्पताल में को वैक्सीन का टीका लगवाने के लिये पुहंची आशा व आंगनवाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को लक्ष्य के सापेक्ष टीका लगवाने वालों का प्रतिशत पहले के मुकाबले कम रहा। निर्धारित लक्ष्य 4278 में से 3094 लोगों को ही टीका लगा। हालांकि यह संख्या पूर्व में हुए टीकाकरण से दोगुना से ज्यादा थी, जिसके चलते टीकाकरण केंद्रों पर सुबह से दोपहर तक भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

सहारनपुर शहर में एसबीडी जिला अस्पताल के आयुष विंग में एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा स्वास्थ्यकर्मियों ने टीका लगवाया। यहां पर सुबह से ही टीका लगवाने के लिए भीड़ लगी रही। दोपहर 12 बजे तक यहां लाइन लगी हुई थीं। वहीं, जिला महिला चिकित्सालय में भी टीकाकरण चला। इसके अलावा नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल में दोपहर साढ़े 12 बजे तक 50 से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, अपर निदेशक अनिता जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी सहित तमाम अधिकारियों ने कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, टीका लगवाने में किसी तरह का खतरा नहीं है, इसलिए लोगों को किसी तरह के भ्रम में नहीं पड़ना है, बल्कि टीका लगवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी रही व्यवस्था
जिला अस्पताल के आयुष विंग में चल रहे टीकाकरण के दौरान पूर्व की तरह नोडल अधिकारी के साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों, आंगनबाड़ी और पुलिसकर्मियों का संयुक्त स्टाफ तैनात रहा। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ व्यवस्था बनाई गई। एक-एक व्यक्ति को भीतर भेजा गया और वेटिंग रूम में बैठाने के बाद टीका लगवाया। फिर आधा घंटा तक ऑब्जर्वेशन रूम मेें बैठाकर रखा गया।
इन 21 केंद्रों पर हुआ टीकाकरण
बृहस्पतिवार को एसबीडी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीएचसी सरसावा, सीएचसी गंगोह, नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल, सीएचसी पुवांरका, सीएचसी रामपुर मनिहारान, सीएचसी मुजफ्फराबाद, सीएचसी बेहट, सीएचसी नानौता, सीएचसी नागल, सीएचसी देवबंद, सीएचसी नकुड़, सीएचसी फतेहपुर, केयर अस्पताल, तारावती अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलालपुर, अमन विहार, अशोक विहार, सुन्हेटी खरखड़ी केंद्रों पर टीकाकरण कार्यक्रम हुआ।
आज टीकाकरण के होंगे 49 सत्र
सहारनपुर। कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत 28 और 29 जनवरी के अलावा चार और पांच फरवरी को कुल 13302 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना है। अब शुक्रवार को जिलेभर में टीकाकरण के 49 सत्र होंगे, जबकि चार फरवरी को 17 तथा पांच फरवरी को कुल आठ सत्र आयोजित होंगे।

कोरोना वॉरियर्स बोले, बहुत जरूरी है टीका
सहारनपुर। जिला महिला चिकित्सालय में कोरोना वॉरियर्स ने भी टीका लगवाया। इनके पास एक दिन पहले ही टीकाकरण के लिए सूचना पहुंच गई थी। इनमें डाक्टर आशीष, एमपी सिंह चावला, मुकेश कुमार, परविंदर यादव, ओमप्रकाश, सजनीत सिंह, अंजना, संजीव मौर्या, संगीता त्यागी, अभिषेक यादव, संजय कुमार आदि ने टीका लगवाया। एमपी सिंह चावला ने कहा कि टीका अवश्य लगवाएं, क्योंकि यह खुद के स्वास्थ्य के साथ ही दूसरों की सेहत के लिए भी अच्छा है। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने पर हल्का साइड इफेक्ट तो होता है, लेकिन वह सामान्य स्थिति है, किसी तरह का खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed