फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   30 villages and 13 colonies of the district affected by flood

Saharanpur News: जनपद के 30 गांव और 13 काॅलोनियां बाढ़ से प्रभावित

Thu, 13 Jul 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 13 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
30 villages and 13 colonies of the district affected by flood
सहारनपुर। लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना, हिंडन, पांवधोई और ढमाेला आदि नदियों में आए पानी के तेज बहाव से जनपद के करीब 30 गांवों और महानगर की 13 काॅलोनियों में पानी घुसने से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। जनपद में राहत और बचाव कार्य में जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस के साथ ही एनडीआरएफ की चार, एसडीआरएफ की दो और पीएसी फ्लड बटालियन की दो टीमें जुटी हैं। प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में भेजा जा रहा है। टीमों ने अभी तक करीब दो हजार लोगों को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
विज्ञापन

जनपद में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बरसात ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। करीब 30 गांवाें में जहां यमुना, हिंडन आदि नदियों आदि का पानी घुसा है, वहीं महानगर की लगभग 13 काॅलोनियों भी जलभराव होने से बाढ़ से प्रभावित हैं। 15 गांव तहसील सदर के, सात गांव नकुड़ तहसील और आठ गांव बेहट तहसील के हैं।
विज्ञापन

एडीएम वित्त रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित गांवों और काॅलोनियों में राहत और बचाव कार्य चल रहा है। बचाव कार्य में जुटी टीमें लोगों को प्रभावित काॅलोनियों स्थित उनके घरों से निकाल कर राहत शिविरों में ला रही हैं। जनपद में प्रभावित लोगों के लिए 23 राहत शिविर बनाए गए हैं, लेकिन अभी तक इसमें से सिर्फ आठ में ही करीब एक हजार लोग पहुंचे हैं। राहत शिविरों में खाने पीने से लेकर अन्य जरूरी व्यवस्थाएं चॉक चौबंद की गई हैं। इसके अलावा प्रभावित लोगों को सूखे राशन की किट भी बांटी जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार सदर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मांडला, भिक्कनपुर, दुमझेड़ा आदि कई गांवों में प्रभावित लोगों को सूखे राशन की किट बंटवाई जा चुकी हैं और अन्य में वितरण कार्य जारी हैं।
राहत किट में यह है सामान
अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को दी जा रही राहत किट में सभी जरूरी वस्तुओं को शामिल किया गया हैं। इसमें दस किलो आटा, दस किलो चावल, एक तिरपाल, दस किलो आलू, दो किलो अरहर की दाल, दो किलो चने और पांच किलो मुरमुरे शामिल हैं। इसके अलावा इस किट में एक पैकेट मोमबत्ती, नहाने के साबुन दो, आधा किलो नमक, एक लीटर रिफाइंड, बिस्किट का एक पैकेट, धनिया दो सौ ग्राम, मिर्च दो सौ ग्राम, हल्दी दो सौ ग्राम, एक माचिस का पैकेट, एक किलो गुड़ भी दिया जाएगा।
सिविल डिफेंस के वार्डंस ने की मदद
सहारनपुर। महानगर में बरसात के चलते जलभराव होने से सिविल डिफेंस के वार्डंस ने लोगों की मदद की। मुख्य वार्डन राजेश कुमार जैन ने बताया कि गोपाल नगर, संत नगर, सेतिया विहार, देव पुरम आदि काॅलोनियों में घरों में घुस गया। सभी वार्डनों को प्रभावित क्षेत्रों में लगाया। भारी बारिश भी इन वार्डनों के सेवा भाव को नहीं डिगा सकी। दूसरों की मदद करने के लिए तत्पर वार्डनों ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद की है।

सहारनपुर को बाढ़ ग्रस्त घोषित की मांग
सहारनपुर। सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल भारती ने लखनऊ में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मिलकर उनसे जिले मौजूदा हालात देखते हुए सहारनपुर जिले को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग की। बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर विशेष आर्थिक पैकेज की मांग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed