फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   30 thousand pregnant women did not get the third installment

Saharanpur News: 30 हजार गर्भवती महिलाओं को नहीं मिली तीसरी किस्त

Tue, 07 Feb 2023 09:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 07 Feb 2023 09:14 PM IST
विज्ञापन
30 thousand pregnant women did not get the third installment
सहारनपुर। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भवती महिलाओं को तीन किस्तों में पांच हजार रुपये दिए जाने की योजना है, लेकिन, जनपद में 30 हजार महिलाओं को तीसरी किस्त नहीं मिली है। जिसके बाद से महिलाएं विभाग में संपर्क कर रही है।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के लिए सरकार की ओर से तमाम योजनाएं संचालित हैं। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भवती महिलाओं को उचित खान-पान के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के साथ ही मां और बच्चे को स्वस्थ रखा जा सके। योजना के तहत पहली किस्त एक हजार रुपये गर्भावस्था पंजीकरण के बाद मिलती है। दूसरी किस्त दो हजार रुपये छह माह बाद जांच के उपरांत और तीसरी किस्त दो हजार रुपये बच्चे के जन्म पंजीकृत होने के बाद मिलती है। इस योजना के तहत जनपद में लाभार्थियों के खाते में दो किस्त मिल चुकी है, लेकिन करीब 30 हजार लाभार्थियों के खाते में तीसरी किस्त की धनराशि नहीं भेजी गई है। जिससे लाभार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक का कहना है कि तीसरी किस्त का पैसा शासन स्तर से नहीं आया है। जैसे ही पैसा आएगा, महिलाओं के खाते में तीसरी किस्त की धनराशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed