फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   30 lakhs looted by showing fake agreement, case registered against four

Saharanpur News: फर्जी इकरारनामा दिखाकर 30 लाख हड़पे, चार पर केस दर्ज

Mon, 28 Jul 2025 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
30 lakhs looted by showing fake agreement, case registered against four
- सरसावा के सुआखेड़ी गांव निवासी पीड़ित ने एसएसपी से की थी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सरसावा के सुआखेड़ी गांव निवासी व्यक्ति से फर्जी इकरारनामा दिखाकर 30 लाख रुपये हड़प लिए गए। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस कर लिया है।
बलविंद्र सिंह ने थाना कुतुबशेर में तहरीर देकर बताया कि पेशे से किसान है। शहर में मकान खरीदना चाहते थे। इसी बीच मुलाकात तीन लोगों से हुई। उन्होंने वीर नगर जैन बाग में मकान दिखाया। दावा किया था कि इस मकान का इकरारनामा राजीव कुमार जैन, सुनील कुमार जैन व सिम्मी जैन से करा रखा है। विपक्षियों की बातों पर विश्वास करते हुए पीड़ित ने उक्त मकान का सौदा 75 लाख रुपये में तय कर लिया।
विज्ञापन

पहली किस्त 30 लाख रुपये विपक्षियों को अदा कर दिए। तीन व्यक्तियों के खाते में पांच-पांच लाख डाले गए, जबकि 10 लाख रुपये नकद दिए। पांच लाख रुपये फिर दिए। पीड़ित को लंबे समय तक मकान का बैनामा नहीं किया तो उन्होंने मकान मालिकों से संपर्क किया। तब पता चला कि विपक्षियों ने फर्जी इकरारनामा कर 30 लाख रुपये हड़पे। इस मामले में पुलिस ने उदयवीर, प्रभात, नीरज और नीरज चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed