{"_id":"5fa8419e8ebc3e9be83aea68","slug":"30-kg-chhena-rasgulla-destroyed-many-samples-taken-saharanpur-news-mrt5101179108","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 किलोग्राम छेना रसगुल्ला नष्ट कराया, कई नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 किलोग्राम छेना रसगुल्ला नष्ट कराया, कई नमूने लिए
विज्ञापन
सहारनपुर। दिवाली से पहले बाजार में मिलावटी खाद्य सामग्री उतर चुकी है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी खाद्य सामग्रियों के नमूने लेने शुरू कर दिए हैं। रविवार को टीम ने अधोमानक मिले 30 किलोग्राम छेना रसगुल्ले नष्ट कराए।
विभाग की टीम मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणधीर सिंह के नेतृत्व में बेहट रोड पर पहुंची। यहां एक मिठाई की दुकान छेना रसगुल्ला और दूध के नमूने लिए गए। यहां 30 किलोग्राम छेना रसगुल्ला नष्ट कराया। इसके बाद धोबीघाट स्थित मिठाई की दुकान से खोया, चिलकाना अड्डा स्थित डेयरी से पनीर, चिलकाना अड्डा स्थित एक स्टोर से हल्दी पाउडर का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
मुख्य खाद्य अधिकारी का कहना है कि खाद्य सामग्री को लेकर जनता को भी जागरूक रहना चाहिए।