{"_id":"603925508ebc3e8ca45ea107","slug":"30-bigha-wheat-crop-cultivated-in-support-of-farmer-movement-saharanpur-news-mrt5273416190","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन समर्थन में जोती 30 बीघा गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन समर्थन में जोती 30 बीघा गेहूं की फसल
विज्ञापन
सहारनपुर। गंगोह क्षेत्र में गेंहू की फसल पर ट्रैक्टर चलाता किसान
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आंदोलन समर्थन में जोती 30 बीघा गेहूं की फसल
गागलहेड़ी/गंगोह। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के तहत गागलहेड़ी के फिराहेड़ी गांव में दो किसानों ने 20 तथा गंगोह के मानपुर थली गांव के एक किसान ने 10 बीघा गेहूं की फसल ट्रैक्टर से जोत डाला।
शुक्रवार को फिराहेडी के किसान इंतजार व आलिम ने किसान आंदोलन की सुनवाई न होने से दुखी होकर अपने खेत में खड़ी 20 बीघा गेहूं की फसल ट्रैक्टर से जोत डाला। इनका कहना है कि सरकार किसानों के बारे में कुछ नहीं सोच रही है। आंदोलन के दौरान कई किसान शहीद हो चुके है। ऐसे में हम अपनी फसल का क्या करेंगे। रोज डीजल के रेट बढ़ रहे हैं।
इसी तरह गंगोह के मानपुर थली गांव निवासी पुनीत ने भी अपनी 10 बीघे गेहूं की फसल में ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। पुनीत ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि जब किसान को फसल का उचित दाम ही नहीं मिलेगा तो वे फसल पैदा ही क्यों करें।
विज्ञापन
उधर, फिराहेड़ी मामले में एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिन किसानों ने अपनी गेहूं की फसल को बर्बाद किया है वह फसल पहले से ही ठीक नहीं थी। कुछ किसान संगठनों के बहकावे में आ कर और आगामी गन्ने की फसल की बुआई के लिए ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है की किसी के बहकावे में आकर अपनी फसलों को नष्ट न करें।